Breaking News

CMS Student : अमेरिका के तीन विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी CMS Student किंजल्क श्रीवास्तव को अमेरिका के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा स्काॅलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है।

इलिनोईस इन्स्टीट्यूट द्वारा CMS Student को 1,00,000 डालर की स्काॅलरशिप

CMS Student किन्जल्क को अमेरिका के इलिनोईस इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, अमेरिका द्वारा 1,00,000 अमेरिकी डालर अर्थात लगभग 64 लाख रूपये की स्काॅलरशिप, यूनिवर्सिटी आॅफ इलिनोईस, शिकागो द्वारा 40,000 अमेरिकी डालर अर्थात लगभग 26 लाख रूपये की स्काॅलरशिप एवं यूनिवर्सिटी आॅफ सिनसिनाटी, ओहियो द्वारा 40,000 अमेरिकी डालर अर्थात लगभग 26 लाख रूपये की स्काॅलरशिप का प्रस्ताव दिया गया है।

यह सभी स्काॅलरशिप चार वर्षीय शिक्षा अवधि के लिए है। सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

विदित हो कि सी.एम.एस. छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के आमन्त्रण लगातार प्राप्त हो रहे हैं। अभी तक सी.एम.एस. के 55 छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित हो चुके हैं।

सी.एम. एस. छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम. एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र
सैट सेन्टर है जो छात्रों की प्रतिभा एवं योग्यता को निखारकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

एल्विश का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोला-हां मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की करता था सप्लाई

नोएडा: बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत ...