Breaking News

एथलीट Sudha Singh के स्वागत के लिये पूरा शहर तैयार

रायबरेली। एशियन गेम्स 2018 में 3000 मीटर स्टीपल चेज इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद एथलीट Sudha Singh के भव्य स्वागत के लिए पुरे शहर ने तैयारी की है। शहर में जगह-जगह सुधा सिंह का स्वागत किया जायेगा और रायबरेली क्लब के सभागार में समारोह आयोजित जायेगा। पूरे शहर को तोरण द्वारों से सजाया भी जाएगा।

Sudha Singh को सैकड़ों शुभचिंतकों के साथ..

यूथ एक्टिविटी फोरम के अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने बताया कि शहर के एंट्री पॉइंट त्रिपुला चौराहे पर सुधा को सैकड़ों शुभचिंतकों के साथ रिसीव किया जाएगा। यहीं से सुधा सिंह का स्वागत जुलूस प्रारंभ होगा। खुली जीप पर सवार होकर सुधा सिंह का स्वागत अभिनंदन होगा। 5 किलोमीटर लंबे रास्ते में सुधा सिंह का 4 दर्जन स्थानों पर स्वागत होगा। स्वागत करने वालों में बच्चे बूढ़े महिलाएं छात्र-छात्राएं सब शामिल होंगे।

फोरम के सचिव स्वतंत्र पांडे ने बताया कि स्वागत जुलूस का समापन रायबरेली क्लब में दोपहर 12:30 बजे होगा। यहीं पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।

स्वागत समारोह में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी। उन्होंने नगर वासियों से सुधा के स्वागत में पधारने का अनुरोध किया है।

कोच सुरेंद्र सिंह भी रहेंगे साथ

रजत पदक जीतने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद आ रही सुधा सिंह के साथ उनके कोच सुरेंद्र सिंह भी होंगे।बता दें कि उत्तराखंड के रहने वाले सुरेंद्र सिंह पूर्व ओलंपियन है और 10 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी हैं।

रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...