Breaking News

भारत के टाप 50 स्कूलों में सीएमएस गोमती नगर

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए एवं छात्रों को 21वीं सदी के अनुरूप तैयार करने हेतु देश भर के सर्वश्रेष्ठ 50 विद्यालयों में शामिल किया है और इस उपलब्धि हेतु नई दिल्ली के ग्रैण्ड होटल में आयोजित एक सम्मान समारोह में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को ‘फ्यूचर 50 स्कूल्स शेपिंग सक्सेस’ अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की उप-प्रधानाचार्या यासमीन खान समेत कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित थीं। सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को यह सम्मान देश की ख्यातिप्राप्त मैगजीन ‘फाच्र्यून इण्डिया’ के तत्वावधान में प्रदान किया गया। इस अवार्ड से सम्मानित होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने सी.एम.एस. के गरिमामयी इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि ‘फाच्र्यून इण्डिया’ द्वारा अखिल भारतीय स्तर आयोजित सर्वेक्षण में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को विभिन्न मानकों पर सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। फाच्र्यून इण्डिया पब्लिकेशन्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से टाप संस्थानों का चयन सर्वे के द्वारा किया जाता है और यह आंकड़े विश्वविख्यात मैगजीन टाइम इन, न्यूयार्क को विश्व रैंकिंग का प्रबंधन करने में सहायक होते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...