Breaking News

13 IPS officers का ट्रांसफर

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 13 आईपीएस अधिकारियों IPS officers के तबादले कर दिये। इनमें गोरखपुर के आईजी शामिल हैं।

IPS officers के संबंध में

आईपीएस अधिकारियों IPS officers का ट्रांसफर के संबंध में गृह विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार जय नारायण सिंह गोरखपुर परिक्षेत्र के नये पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) होंगे । इससे पहले वह पीएसी मुख्यालय पर आईजी पद पर तैनात थे।
प्रवक्ता के अनुसार तकनीकी सेवाओं में पुलिस महानिदेशक महेन्द्र मोदी को विशेष जांच का पुलिस महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। डीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन विश्वजीत महापात्र को डीजी अग्निशमन सेवा बनाया गया है ।

जीएल मीना होमगार्ड में डीजी कमांडेंट जनरल होंगे। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध संजय सिंघल को एडीजी रेलवे बनाया गया है। एडीजी रेलवे बी के मौर्य अब एडीजी लाजिस्टिक्स होंगे। एडीजी लास्टिक्स के एस प्रताप कुमार को एडीजी अपराध नियुक्त किया गया है। एस के माथुर एडीजी सीबीसीआईडी बनाये गये हैं। माथुर अब तक एडीजी प्रशिक्षण थे। जकी अहमद को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन नियुक्त किया गया है। वह अब तक एडीजी एटीसीसी सीतापुर थे। आईजी गोरखपुर परिक्षेत्र नीलाब्जा चौधरी को आईजी पीएसी मुख्यालय बनाया गया है। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय अब पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी होंगे। राजीव नारायण मिश्र कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक बनाये गये हैं। राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना, इलाहाबाद नियुक्त किया गया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...