Breaking News

दो डीआईजी समेत छह पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का Police Medal

उत्तर प्रदेश। डीआईजी रेंज बस्ती राकेश चंद्र साहू व डीआईजी रेंज झांसी जवाहर समेत छह पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का Police Medal दिया जाएगा। इसके अतरिक्त 70 पुलिस कर्मियों को दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। यह पदक शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाएंगे।

विशिष्ट सेवाओं के लिए

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में।

  • गाजियाबाद में तैनात मुख्य आरक्षी शांति स्वरूप।
  • पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल रमाकांत पांडेय।
  • बरेली में तैनात हेड कांस्टेबल नरेश पाल सिंह।
  • गाजीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल स्वतेन्द्र प्रकाश सिंह शामिल हैं।

दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए

दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा के सेनानायक संतोष कुमार सिंह,केस्को कानपुर नगर में तैनात एएसपी राजेश कुमार,सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तैनात राजेन्द्र कुमार,एएसपी झांसी कुलदीप नारायण, एएसपी कानपुर नगर अशोक कुमार वर्मा, डीएसपी इलाहाबाद आदेश कुमार त्यागी, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के डीएसपी बांकेलाल आर्य, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर आगरा मिथलेश सेंगर, इंस्पेक्टर अलीगढ़ धर्मेन्द्र सिंह चौहान, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर अमरनाथ सिंह, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में तैनात दलनायक राजकुमार उपाध्याय, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में तैनात दलनायक राम सजीवन शुक्ला, इंस्पेक्टर सीपी मुरादाबाद प्रदीप कुमार, ईओडब्ल्यू लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर सैयद सज्जात हुसैन नकवी, पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव, सतर्कता लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर सैयद वकील अहमद, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव व ललित मोहन उप्रेती, इंस्पेक्टर सोनभद्र कमलेश्वर सिंह, रेडियो मुख्यालय लखनऊ में तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र दुबे, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में तैनात प्लाटून कमांडर सोहन पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर कानपुर नगर शंभूनाथ तिवारी, 12वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में प्लाटून कमांडर सिद्धनाथ शुक्ला, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में प्लाटून कमांडर रामवीर सिंह, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में प्लाटून कमांडर हवलदार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर बांदा छोटेलाल पटेल, सब इंस्पेक्टर बागपत भागवत सिंह, सब इंस्पेक्टर मिर्जापुर अंजनी कुमार चौबे, सब इंस्पेक्टर हाथरस मुन्नालाल, सब इंस्पेक्टर वाराणसी संजय कुमार लाल, सब इंस्पेक्टर उन्नाव बिन्द्र प्रसाद, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात सब इंस्पेक्टर हरि बाबू, सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात हेड कांस्टेबल श्रीराम सरोज, हेड कांस्टेबल झांसी राम सिंह, एसीओ लखनऊ में हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नाथ राय, सतर्कता लखनऊ में हेड कांस्टेबल राम औतार, हेड कांस्टेबल गाजियाबाद तीरथ पाल सिंह, रेडियो मुख्यालय लखनऊ में हेड आपरेटर सतीश कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल गौतमबुद्धनगर सत्य प्रकाश शर्मा, रेडियो मुख्यालय लखनऊ में हेड आपरेटर दुष्यंत कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल मेरठ धर्मपाल सिंह, 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा में हेड कांस्टेबल आर्मोरर जगराम सिंह, हेड कांस्टेबल फैजाबाद उपेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल लखनऊ कमल किशोर यादव, 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली में हेड कांस्टेबल उधम सिंह, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में हेड कांस्टेबल निर्मल कुमार, जीआरपी इलाहाबाद में हेड कांस्टेबल एपी उम्मेद सिंह, हेड कांस्टेबल वाराणसी रघुनाथ यादव, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कानपुर नगर रावेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल फिरोजाबाद विसम्भर दयाल, हेड कांस्टेबल जीआरपी झांसी नरेन्द्र पाल सिंह, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के हेड कांस्टेबल राधेश्याम राय, हेड कांस्टेबल मिर्जापुर काशीनाथ सिंह यादव, हेड कांस्टेबल इटावा गिरवर सिंह, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में हेड कांस्टेबल अमला सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मुरादाबाद विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बदायूं गोपाल प्रसाद, 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में हेड कांस्टेबल जुबेर अली खान, हेड कांस्टेबल हरदोई अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल मऊ उदयराम तिवारी, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार व हेड कांस्टेबल प्रेमपाल, हेड कांस्टेबल मुजफ्फरनगर में राजकुमार, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात हेड कांस्टेबल शोभनाथ मिश्र, सब इंस्पेक्टर लिपिक मऊ ददन राम व एटीएस लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर गोपनीय रमेश कुमार सिंह शामिल हैं।

इसे भी पढ़े 

admaavat के विरोध में फूंक दी गलती से अपनी ही कार!

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...