Breaking News

Jamunapur : पकड़ा गया एक साथ दो लड़कियां लेकर भाग रहा युवक

ऊंचाहार(रायबरेली)। पुलिस ने दो लड़कियों और एक लड़के को क्षेत्र के Jamunapur जमुनापुर चौराहा के पास से पकड़ा है। जब उनसे पूंछताछ की गयी तो बड़े चौकने वाली बात सामने आयी। पता चला कि युवक की दोनों लड़कियां प्रेमिका है और दोनों एक साथ युवक के साथ भाग रही थी।

Jamunapur : पहले भी भाग चुके हैं प्रेमी युगल

एक साथ भाग रहे एक युवक और एक लड़की क्षेत्र के गाँव हटवा के निवासी है। दोनों मे लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों पहले घर से भाग गए थे, बाद में पुलिस उनको पकड़ लायी और लड़का जेल चला गया था। करीब एक माह पहले वह जेल से आया है।

पुलिस ने अभिभावकों को कोतवाली बुलाया

बता दें, लड़की अपनी रिश्तेदार के घर गाँव पूरे तुला में रह रही थी। युवक उसकी तलाश मे वहाँ आने जाने लगा और उसके रिश्तेदार की बेटी से भी उसका संबंध हो गया। यह संबंध दोनों की सहमति से हुआ। उसके बाद सबने मिलकर भागने की योजना बनाई और गुरुवार को तीनों अपने अपन- घरो से निकल लिए। इससे पहले कि वह अपनी योजना में कामयाब होते तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।  पुलिस ने सभी पक्षो के अभिभावकों को कोतवाली बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक कोई विधिक कार्यवाही नहीं हुई थी।

  • कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दो लड़कियो में एक नाबालिक है। परिजन तहरीर देंगे तो कार्यवाही की जाएगी।
रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...