Breaking News

Uttar Pradesh : मंत्रियों को सता रहा है कुर्सी जाने का डर

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल करने वाले हैं। माना जा रहा है कि कुछ मंत्रियों के तो विभाग बदले जा सकते हैं। या फिर उन्हें हटाया भी जा सकता है। इस बात के संकेत बीते दिनों यूपी में अमित शाह के लखनऊ के दौरे पर दे दिए थे।

Uttar Pradesh सरकार के चार मंत्रियों ने

इन्हीं अटकलों के बीच Uttar Pradesh सरकार के चार मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान और अनिल राजभर ने बीते सोमवार को दिल्ली पहुंच कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। यह चारों अलग-अलग समय पर शाह से मिले और अपनी बात रखी। खास बात यह है कि यह चारों लोग गत वर्ष विधानसभा चुनावों के समय पाला बदल कर भाजपा में आये थे।

मंत्रियों के खिलाफ कई शिकायतें

भाजपा सूत्रों ने बताया है कि हाल ही में जब शाह लखनऊ के दौरे पर आये थे। तब इन चार मंत्रियों के खिलाफ कई शिकायतें की गयी थीं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संभवतः इन्हें हटाया नहीं जाये ,लेकिन विभाग बदल कर इन्हें एक चेतावनी जरूर दी जा सकती है। सूत्रों ने कहा कि योगी मंत्रिमंडल फेरबदल पर शाह से अंतिम दौर की बातचीत जल्द ही कर सकते हैं। शाह इन दिनों कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं। वह जिस दिन भी दिल्ली में रहेंगे योगी और उनके उपमुख्यमंत्री दिल्ली आकर उनसे वार्ता करेंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...