Breaking News

एकजुट हो हिन्दू समाज : Vishwa Hindu Parishad

Vishwa Hindu Parishad ( विहिप) व बजरंग दल द्वारा चाचौड़ा तहसील के छान परिषद मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर वनसंचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड चाचौड़ा के विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा वनसंचार कार्यक्रम में बाहर से आए मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत कर मंच पर आसीन किया गया तथा मंच पर आसीन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए उपस्थित सभी विहिप कार्यकर्ताओं एवं अन्य साथियों को संबोधित किया। साथ ही श्री शर्मा ने आगामी कार्यक्रम “बूढ़ा अमरनाथ यात्रा” के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।

Vishwa Hindu Parishad : प्रखंड कुम्भराज कार्यकर्ताओं का सम्मान

विहिप,बजरंग दल द्वारा रखे गए वनसंचार कार्यक्रम में विहिप जिला राधौगढ़ के प्रखंड कुम्भराज कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा रखे गए कार्यक्रम में चारों प्रखंड कुंभराज मक्सूदनगढ़, बीनागंज, राधौगढ़ टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – मतदाताओं को जागरूक करने के लिए VVPAT जागरूकता अभियान

टीम से मुकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, विजय भार्गव, दिलीप सिंह कुशवाहा, राजेश शर्मा, श्रीराम सोनी, मनीष सचिन, अमित सचिन, नामदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विष्णु शाक्यवार
विष्णु शाक्यवार

 

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...