Breaking News

Vyapar Mandal : लखनऊ व्यापार मंडल मुंशीपुलिया का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

लखनऊ। लखनऊ Vyapar Mandal (व्यापार मंडल) की मुंशीपुलिया इकाई के सदस्यों व पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।इस मौके पर मौजूद प्रदेश सरकार के कैबनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने मुंशीपुलिया व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाये और बधाई दिया।मुंशीपुलिया व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ही समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाए दे रहे लोगो को सम्मानित किया गया। जिसमें ट्रांस गोमती के प्रशासनिक अधिकारी,पार्षदगण, क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी,पत्रकार,डाक्टर एवं सामाजिक सेवा से जुड़े हुए लोग मुख्य रूप से शामिल थे।

मुंशीपुलिया Vyapar Mandal की इकाई

लखनऊ Vyapar Mandal की मुंशीपुलिया इकाई के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल,महामंत्री अमरनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

  • इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन भी मौजूद रहे।
  • मंच का संचालन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार ने किया।
  • मंचासीन सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने अपने भाषण के दौरान व्यापारी एकता पर जोर दिया।
  • लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।
  • महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने व्यापारी एकता पर बल देते हुए संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार रखे।

ये बने पदाधिकारी 

समाहरोह में नगर अध्यक्ष मनीष वर्मा को मुंशीपुलिया प्रभारी,दिनेश पाल को मुख्यसरंक्षक,संतोष त्रिपाठी को अध्यक्ष,नितिन जैन को महामंत्री, यशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष,दीपक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सभी सम्मानित 25 पदाधिकारियों शपथ दिलाया गया।

गरिमामयी उपस्थिति

इस मौके पर भूतनाथ व्यापल मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता,व्यापारी अमिताभ श्रीवास्तव,अरविंद पाठक,सुहैल हैदर अलवी,मुर्तजा अली,कृष्णवीर सिंह,अभय यादव,दीपक चौहान,सोना मामा,मूसा,संदीप सिंह,विपिन मिश्रा,सभाजीत वर्मा,अजय पाण्डेय,दीपक उपाध्याय,प्रसून श्रीवास्तव,आनंद गुप्ता,ललित,राहुल,अजय उपाध्याय,विपिन चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े – Religious : जाने देश की पहली महिला इमाम Jamida को

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...