Breaking News

Wasim Haider : योगी के प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह लगा रही शामली घटना

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष Wasim Haider वसीम हैदर ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के राज में पुलिस की गाड़ी से खींचकर आदमी को पीट-पीटकर मार डाला जाता है और पुलिस की सिपाही देखते रहते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में डायल 100 की गाड़ी में घटी यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह लगाती है।

Wasim Haider : प्रदेश की जनता भाजपा का घमण्ड..

श्री हैदर ने कहा कि पिटाई किये गये व्यक्ति को पुलिस वाले वहीं छोड़ कर चले गये। यदि ले जाकर अस्पताल में ही भर्ती करा दिये होते तो उसकी जान बच सकती थी। वास्तविकता यह है कि पुलिस की गाडी से ही खींचकर मृतक की पिटाई की गयी थी। ऐसी दशा में भी पुलिसवालों की इंसानियत देखने को नहीं मिली है। ऐसा लगता है कि योगी जी ने बेगुनाहों का इन्काउन्टर कराते कराते पुलिस को इतनी ज्यादा छूट दे दी है कि इंसानियत ही रो पड़े।

रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा का घमण्ड अपने वोट रूपी बाण से चूर करेगी। जनता की आशाओं पर पानी फेरने वाली प्रदेश की शायद पहली सरकार है जिसने जनहित के कार्यो से अपना मुंह मोड करके केवल तानाशाही का रूख बना रखा है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...