Breaking News

योगी सरकार में महिलाओं पर बढे अत्याचार : गीता सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी महिला सभा कि प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा हर बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्ता बनाए जाएं, जिससे 2019 और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में बन सके। मौजूदा भाजपा की सरकार में किसानों, बेरोजगार और मजदूरों को न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदेश भर में लगातार महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। ये बात गीता सिंह ने आगरा मंडल की महिला सभा की जिला कार्यकारिणी व शहर कार्यकारिणीयों की समीक्षा बैठक के दौरान कही।

महिलाओं पर अत्याचार बढ़े : गीता सिंह

प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बीजेपी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं उसे देखकर लगता है प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। मंहगाई लगातार बढ़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाएं ही झेल रहीं है। सरकार से नौकरी मांग रही महिलाओं पर पुलिस लाठियां चला रही है,जोकि निंदनीय है। सपा की अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं के कल्याण हेतु कई योजनाएं चलाईं गईं थीं, जिनकी अनदेखी की जा रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण महिला हेल्प लाइन है।

बैठक में रही मौजूद

समीक्षा बैठक में प्रदेश सचिव रेनू, रामसहाय यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा, अनिल रावत, ओम प्रकाश तोमर, अचल सिंह तोमर, गौरव जैन, लखेंद्र यादव, रामधन राजपूत, कृष्णा सिंह, जिला अध्यक्ष मीना चाहर, पल्लवी दास महाजन, ममता टपलू, गुड़िया यादव, बैजंती देवी, मोनिका नाज खान, मुन्नी बेगम, मथुरा से आई शहर अध्यक्ष नेहा शर्मा समेत मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रही।

ये भी पढ़ें :-इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट में विराट कोहली

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...