Breaking News

Rangaon : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

लालगंज(रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के Rangaon रणगांव की एक महिला की सड़क दुर्घटना में गम्भीर चोट लग जाने के चलते दर्दनाक मौत हो गयी है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने गंगा घाट पर महिला का दाह संस्कार किया।

Rangaon : रास्ते में ही महिला की मौत

जानकारी के अनुसार लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव निवासी सिवम सिंह अपनी मां लाल मनी सिंह के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर गये हुये थे। तभी साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गयी। जिससे बाइक सवार मां बेटे सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। जिसके बाद अस्पताल पहुंचते-पहुंचते महिला लाल मनी सिंह की मौत हो गयी। वहीं शिवम सिंह भी चोटिल हुआ है। मृतका के पति सुखदेव सिंह की दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। महिला की मौत से बच्चे बेसहारा हो गये है। मृतक महिला अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गयी है।

ये भी पढ़ें – सरकार ने दी Drone उड़ाने की परमिशन,खाने-पीने की चीज़ों पर रोक

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...