Breaking News

Women का सपा में होता है विशेष सम्मान : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी आन्दोलन में महिलाओं Women को विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। डॉ राममनोहर लोहिया नर-नारी समानता पर काफी बल देते थे। वे महिलाओं को पिछड़े वर्ग में शामिल करते थे और उनके लिए विशेष अवसर के पक्षधर थे।

सरकार में Women के

समाजवादी सरकार में महिलाओं Women के सशक्तीकरण के लिए कई विशेष योजनाएं शुरू की गई थीं। भाजपा राज में महिलाएं रोज ही लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की शिकार हो रही है। बच्चियों तक का उत्पीड़न हो रहा है। भारत की गरीबी और अशिक्षा का जवाब ढूंढ़ना है।

श्री यादव आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्टी मुख्यालय के डॉ. लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एकत्र महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद श्रीमती डिम्पल यादव भी उपस्थित थीं।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की गई थी। छात्राओं के लिए कन्याधन योजना थी। महिलाओं के लिए पोषण आहार की व्यवस्था की गई थी। स्कूलों में मिड डे मील में दूध, फल भी देने का निर्णय हो गया था।

महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष प्रबन्ध किए गए थे। श्री यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को पूरा न्याय मिलेगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज अमेरिका में आस्कर पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘‘पीरियडः एंड ऑफ सेंटेंस‘‘ के कलाकारों सुश्री सुमन एवं स्नेहा ने भेंट की। कोठी खेड़ा गांव हापुड़ की इन युवतियों ने जिस फिल्म में काम किया उसकी कहानी उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के इर्द-गिर्द घूमती है। महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन के उपयोग पर इसमें बल दिया गया है। इस मौके पर पर ‘‘शार्ट डाक्युमेन्ट्री फिल्म‘‘ भी प्रदशित की गई।

 

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

 मेरठ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ शहर में रोड शो आयोजित किया जा रहा ...