Breaking News

Deputy magistrate की अध्यक्षता में संपन्न हुआ योग दिवस

ऊंचाहार(रायबरेली)। दिनांक 21 जून 2018 को ऊँचाहार तहसील तथा विकासखंड ऊंचाहार में राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऊँचाहार के अधिकारियों एवं डाक्टरों ने जमकर ट्रेनरों की सहायता से योगाभ्यास किया। ऊँचाहार तहसील में Deputy magistrate उप जिलाधिकारी राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ट्रेनर डॉक्टर बी जायसवाल NTPC की सहायता से योगाभ्यास किया गया।

Deputy magistrate की अध्यक्षता में योग का प्रशिक्षण

उप जिलाधिकारी राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ट्रेनर द्वारा योग के गुण एवं युगों से लाभ बताएं। इस अवसर पर तहसील परिसर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मंडल उपाध्यक्ष राकेश यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लाल जी शुक्ला, सेक्टर प्रभारी श्यामू अवस्थी, लेखपाल विनोद मौर्य, भाईलाल लेखपाल, रामदुलार लेखपाल, श्यामलाल लेखपाल, शारदा प्रसाद, घनश्याम मिश्रा NTPC तथा संग्रह अमीन अमरनाथ हाजिर रहे।

उसके बाद खंड विकास अधिकारी ने पूरे लाव लश्कर के साथ पूरी व्यवस्था से खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने ट्रेनर दिव्य दीप्ति की मदद से लगभग 2 घंटे जमकर योगाभ्यास किया तथा योगाभ्यास कराया।

ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राम बहादुर यादव ने भी अपनी टीम के साथ ब्लॉक ऊँचाहार में 2 घंटे योगाभ्यास किया। इस अवसर पर धनराज यादव, प्रधान अखिलेश मौर्य, प्रधान राम सांडा, डॉक्टर ए के सिंह, रमाकांत वर्मा जी, पुष्पेंद्र कुशवाहा, योगेश मिश्रा, दल बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश वर्मा, संजय शुक्ला, मनोज चंद्र प्रकाश पांडे, नेहरू युवा केंद्र अकाउंटेंट आदि लोग सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहकर ब्लॉक परिसर में जमकर योगाभ्यास किया।

नियमित करें योग

योग दिवस के इस अवसर पर अधीक्षक डॉक्टर राम बहादुर यादव ने कहा कि मेरा आग्रह है कि जो लोग योग कर रहे हैं वे इसे नियमित करें जो नहीं कर रहे हैं वे करना शुरू करें। योग ने भारत को विश्व के निकट ला दिया है। हमारे प्रयासों से योग को दुनिया में जो स्थान मिला है वह और मजबूत होने वाला है।

खुशहाल मानवता के लिए यह हमारी जिम्मेदारी है। अपने प्रयासों को तेज करें और एक बार फिर योग व प्रणायाम का रोजाना अभ्यास करने की आदत डालें। योग का रोजाना अभ्यास हमारे मेडिकल बिलों को कम कर सकता है।

विश्व का हर देश योग को अपना मानने लगा है

खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा ने कहा कि देश के निर्माण के लिए हमारा स्वस्थ्य रहना आवश्यक है, इसमें योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जब से भारत ने योग को खुद से जोडा है, तब से दुनिया ने भी इसे सम्मान दिया है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दुनिया में योग करने वाले लोगो के आंकडे जोडे जाएं तो एक नया ही अविष्कार सामने आ सकता है।

उन्होंने कहा कि विश्व बंधुत्व के भाव को योग से शक्ति मिल रही है। आज विश्व का हर देश योग को अपना मानने लगा है, यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। यदि परिवार में परिवार के बच्चे को ही सम्मान नहीं मिलेगा तो वह पोषित नहीं होगा। जब विघटन करने वाली ताकते अपने कर्म में सफल होती है तो वे इंसान को कमजोर बनाती है। परिवार से जोड़ने वाला खुशहाली देने वाला, सद्भाव फैलाने वाला योग हमारी ताकत है।

योग व्यक्ति, परिवार, समाज, देश और संपूर्ण मानवता को जोडता है। जब यूएन में योग के ​लिए प्रस्ताव रखा तो यह पहला ऐसा प्रस्ताव था, जिसे दुनिया के सर्वाधिक देशों ने सहयोग दिया इसे सबसे कम समय में पारित कर दिया गया था।

लाल जी शुक्ल

About Samar Saleel

Check Also

स्टार्टअप महाकुंभ में एकेटीयू के स्टार्टअप को मिल रही सराहना

• दिल्ली में 18 से 20 मार्च तक स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के ...