Breaking News

सांड के हमले से खेत में काम कर रहा युवक गंभीर घायल

फिरोजाबाद। जनपद के मटसेना थाना क्षेत्र के विजयपुर भीकनपुर निवासी 20 वर्षीय सतेंद्र पुत्र नवीन चंद्र पर गांव के बाहर खेत में काम करने के दौरान हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलते ही गंभीर रूप से घायल सतेंद्र को परिजन लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रात भर जाग कर खेतों की रखवाली 

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए घायल के चाचा जयचंद ने बताया कि गांव में इस समय आवारा गाय और सांड का आतंक इतना बढ़ गया है कि आयेदिन इस तरह की घटनायें होना आम बात हो गयी। अक्सर लोगों को इन जानवरों से अपनी फैसल बचाने के लिए रात भर जाग कर खेतों की रखवाली करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों द्वारा कई इस बारे में सम्बंधित अधिकारीयों से शिकायत के बाद भी इन आवारा छुट्टा जानवरों के संबंध में कोई भी कार्यवाई नहीं की गई। जिसके चलते स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।
वहीं घायल का उपचार कर रहे जिला अस्पताल के डॉ. राहुल जैन ने बताया कि सांड के हमले से घायल युवक को जहां चोटें आई हैं वहां टांके लगा कर जरुरी उपचार किया जा रहा है।
रिपोर्ट-फरमान बबलू

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...