Breaking News

Nasirabad : युवक ने महिला को मारी गोली

रायबरेली। गुरुवार को थाना क्षेत्र Nasirabad नसीराबाद मे राशन वितरण के विवाद को लेकर एक युवक ने एक महिला को गोली मार दी जिससे महिला की हालत नाजुक हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और यूपी 100 की गाड़ी से महिला को सीएचसी भिजवाया।

Nasirabad : पांच लोगो के खिलाफ मुक़दमा

नसीराबाद Nasirabad थाना क्षेत्र में हुए इस घटना के बाद महिला को सीएचसी भिजवाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। महिला के पति ने पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।

क्या है घटनाक्रम

गुरुवार को क्षेत्र के बिरनावाँ गांव मे शीतला सिंह के दरवाजे राशन बांटा जा रहा था। जहाँ गांव के ही गंगापाल राशन लाने गया तो राशन बांट रहे शीतला सिंह उसे तीस किलो की बजाय दस किलो राशन दे रहे रहे थे।

राशन के इस विवाद को लेकर गंगापाल व शीतला सिंह मे बहस हो गयी और देखते ही देखते मामला गरमा गया। तभी शीतला सिंह व उसके बेटे युवराज सिंह ने उसे लात घूसो से मारना शुरु कर दिया। गंगापाल किसी तरह वहां से अपने घर पहुंचा। लगभग एक घंटे बाद युवराज सिंह अपने साथियो के साथ गंगापाल के घर पहुंचा और जमकर गाली गालौज की। आसपास के रहने वालो ने इसका विरोध किया तो युवराज सिंह लगातार दो फायर किया।

युवराज सिंह के फायरिंग करने से एक गोली गंगापाल की पत्नी फूलमती को दाहिने हांथ मे लगी, जिससे वहाँ पर भगदड़ मच गई। महिला को गोली लगने की सूचना फैलते ही लोग आक्रोशित हो गये और ग्रामीण शीतला सिंह के घर गये और दरवाजे पर खड़ी बोलेरो का शीशा तोड़ डाला। इसके अलावा घर की खिड़की के कांच व एसी तोड़ दी।

घटना की सूचना थाना अध्यक्ष जेपी यादव को मिली। सूचना पाते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर यूपी 100 की गाड़ी से महिला को नसीराबाद सीएचसी भिजवाया। थाना प्रभारी की सूचना पर उपजिलाधिकारी श्रीराम सचान व सीओ शशिकांत यादव मौके पर पहुंचे और लोगो से पूंछतांछ की।

महिला के पति की तहरीर पर शीतला सिंह व उनके बेटे युवराज सिंह, बलिकरन सिंह, व रोबिन सिंह निवासी बिरनावां तथा विपिन सिंह निवासी प्रधानपुर के ऊपर मुकदमा लिखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी शीतला सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

राशन वितरण प्रणाली की दुकान बर्खास्त

उपजिलाधिकारी श्रीराम सचान ने बताया कि राशन वितरण प्रणाली की दुकान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। कोटा दूसरे के नाम और चलाता कोई और था। बिरनावां गांव का राशन वितरण प्रणाली की दुकान गांव के रामचन्द्र पासी के नाम है। पर लगभग दस साल से गांव के ही शीतला सिंह यह दुकान चलाते थे। घटतौली की शिकायत कई बार ग्रामीणो ने पूर्ति निरीक्षक से की थी जिसके लिए कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

एल्विश का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोला-हां मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की करता था सप्लाई

नोएडा: बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत ...