Breaking News

बदरपुर डायरेक्ट्री 2022 का कंस्टीट्यूशन क्लब में लोकार्पित

नई दिल्ली। युवा कवि, लेखक, गीतकार, पत्रकार एंव संपादक लाल बिहारी लाल के संपादन में बदरपुर डायरेक्ट्री 2022 का लोकार्पण कंस्टीट्यूशनल क्लब में किया गया। इस आयोजन में  भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष के.एम. कर्मा, दिल्ली पुलिस से सेवा निवृत अधिकारी पदम सिंह पंवार, भारत सरकार के अराजपत्रित कर्मचारी यूनियन के संस्थापक जे.एन. मिश्रा, एन. एफ. जी. के. महासचिव एंव नेशनल जे.सी.एम. के सदस्य वी. भट्टाचार्या, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महासचिव घनश्याम चौहान एंव संत राज वैद उपस्थित थे।

बदरपुर डायरेक्ट्री 2022 का कंस्टीट्यूशन क्लब में लोकार्पित

पत्रकार और सम्पादक लाल बिहारी लाल 2017 से लगातार बदरपुर डायरेक्ट्री निकालते आ रहे हैं। पहला 2017 में 64 पृष्ठ का फिर 2018  में 72 पृष्ठ का 2019 में 80 पृष्ठ का तो 2020 में 88 पृष्ठ का वही 2022 में 96 पृष्ठ का है। इस बार का 5 वाँ संस्करण अनुऱाधा प्रकाशन, नई  दिल्ली से प्रकाशित हुआ है, जबकि शेष 4 अंक नवजागरण, नई दिल्ली से प्रकाशित हुए है।

इसके संपादक श्री लाल ने बताया कि बदरपुर के एक आम आदमी की जरुरत को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है जिसमें  शासन,प्रसाशन के तहत- पुलिस ,शिक्षा, राशन , स्वास्थ्य  एवं सामाजिक मुद्दों  का एक सफल  मंच दिया गया है। इसे क्षेत्र की जनता का काफी स्नेह एवं प्यार मिल रहा है।

 

About reporter

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...