हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद अब गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा कैबिनेट में छह कैबिनेट और चार स्टेट मिनिस्टर को शामिल किया गया है। इन सभी मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिला दी है। कैबिनेट मिनिस्टर के लिए जिन 6 नेताओं के नाम सामने आए हैं उसमें अनिल विज पहले नंबर पर हैं।
इसके अलावा कंवर पाल, मूल चंद शर्मा, रंजीत सिंह, जय प्रकाश दलाल और डॉ बनवारी लाल का नाम शामिल है। वहीं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के लिए अभी तक चार नाम सामने आये हैं। जिसमें पहला नाम ओम प्रकाश यादव, कमलेश धांडा, अनूप धानक और संदिप सिंह का नाम शामिल है।
27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भी सरकार में कुछ अहम मंत्रालय चाहती है। 27 अक्तूबर को दीवाली के दिन सिर्फ मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। इसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा की जा रही थी।
हरियाणा में भाजपा ने इस बार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और सात निर्दलीय के समर्थन से सरकार बनाई है। इसके तहत जेजेपी ने नेता दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बने हैं।