Breaking News

एक तरफा प्यार में पड़े इस लड़के को लड़की से हुआ प्यार व फेसबुक पर चैटिंग के दौरान…

गदवाल से अपराध का नया मामला सामने आया है। इस मामले में फेसबुक पर चैटिंग एक की हत्या तो दूसरे की आत्महत्या का कारण बन गया। इस मामले में डिग्री की पढ़ाई के दौरान लड़की से एक लड़का एक तरफा प्यार करता था लेकिन इस बीच उस लड़की की अन्य एक लड़के साथ शादी हो गई। कुछ साल बीत गए लेकिन बाद में फेसबुक के माध्यम में लड़के और विवाहिता का परिचय वापस हो गया। उसके बाद लड़के ने विवाहिता को यकीन दिलाया कि वह उसके साथ दोस्त की तरह रहेगा लेकिन इसी दौरान उसने उसकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल की और उसे प्रताड़ित करने लगा।

यह सब होने के बीच ही लड़के की हत्या हो गई। वहीं उसके बाद विवाहिता ने यह सोच कर आत्महत्या कर ली कि कहीं लड़के की हत्या का आरोप उस पर न लगे। इस मामले को गदवाल और महबूबनगर का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस के अनुसार युवक की पहचान कार्तिक के रूप में की गई और पुलिस ने आज यानी शनिवार को जानकारी देने की बात कही। वहीं मृतक महिला का नाम सुधा बताया गया है। अब पुलिस कार्तिक की हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

जी दरअसल कार्तिक का दोस्त भी फेसबुक के माध्यम से सुधा को परिचित हुआ और कार्तिक की प्रताड़ना को लेकर एक बार उसने कार्तिक के दोस्त को बताया था। वहीं उसके बाद दोस्त ने कार्तिक को अपने रवैये में बदलाव करने की चेतावनी दी थी, ऐसी जानकारी भी सामने आई है।

About News Room lko

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...