Breaking News

Kamal Haasan ने बनाई ‘मक्कल नीधि मय्यम’ पार्टी

प्रसिद्ध अभिनेता Kamal Haasan ने राजनीत‍ि की दुन‍िया में कदम रखते हुए ‘मक्कल नीधि मय्यम’ (एमएनएम) पार्टी बनाई। इसके साथ हाल ही में उन्‍होंने दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम के घर का दौरा कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भी कर दी। कमल हासन ने अपनी राजनैति‍क पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ का झण्डा ओर उसकी योजनाओं की घोषणा कर दिया।

Kamal Haasan की पार्टी का ह‍िंदी अर्थ ‘जन न्याय का केंद्र’

कमल हासन की पार्टी के नाम का ‘मक्कल नीधि मय्यम’ है। इनकी पार्टी के नाम का ह‍िंदी में अर्थ ‘जन न्याय का केंद्र’ है। इस पार्टी से वह जनता का जर‍िया बनना चाहते हैं। ‘मक्कल नीधि मय्यम’ का झंडा देखने में काफी यून‍िक है। झंडे के बीच में काले घेरे में बीच में चमकता सा‍ द‍िखता एक सफेद रंग का स‍ितारा सच्‍चाई, जन और न्‍याय का प्रतीक है।

स‍िक्‍स आर्म हैं पार्टी का स‍िंबल

पार्टी के स‍िंबल में लाल और सफेद रंग में एक दूसरे से जुड़े स‍िक्‍स आर्म हैं। ये आर्म छह दक्षि‍ण राज्‍यों केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और तमिलनाडु को जोड़ते हैं। इस मौके पर ‘मक्कल नीधि मय्यम’ पार्टी की वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। ज‍िससे क‍ि‍ ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इससे जुड़ सकें। पार्टी की वेबसाइट www.maiam.com है।

  • पार्टी विकास के लिए समान और गुणवत्ता की शिक्षा पर जोर देगी।
  • हसन राज्य के आठ गांवों को गोद लेंगे।
  • पार्टी दक्षिणी राज्यों के बीच एकता को भी मजबूत करेगी।
  • विशेष रूप से तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी।
  • कमल दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम को अपना ‘रोल मॉडल’ मानते हैं।
  • पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के रामेश्वरम स्थित पैतृक घर उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की।
  • एपीजे अब्दुल कलाम के भाई और भाभी से मुलाकात का आशीर्वाद ल‍िया।
  • 7 नवंबर 1954 को चेन्नई में जन्‍में कमल ने 1960 में फ‍िल्‍मी दुन‍िया में कदम रख द‍िया था।
  • छह साल की उम्र में ‘कलातुर कलम्मा’ से फिल्मी से डेब्‍यू क‍िया था।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...