सामाजिक सेवा के लिए लोकशक्ति का समय समय पर जागरण होना जरूरी है। इसके लिए देश सेवा में समर्पित RSS का हमेशा से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी से पहले शुरू हुआ यह ब्रत आज भी अनवरत जारी है। संघ ने हमेशा देशहित के लिए काम किया है, किसी पार्टी विशेष के लिए नहीं। संघ की भावना के अनुरूप जो देशहित के लिए काम करे संघ उसके साथ हमेशा रहा है। यह राष्ट्रभावना को मजबूत करने के लिए राष्ट्र को समर्पित है।
RSS, सामाजिक परिवर्तन के लिए राजनीतिक माध्यम ही जरूरी नहीं
संघ का विश्वास है कि राजनीति किसी राष्ट्र के जीवन का अभिन्न अंग जरूर होती है, परन्तु राष्ट्र का सम्पूर्ण जीवन राजनीति ही नहीं हैं। सामाजिक परिवर्तन केवल राजनीति के माध्यम से ही नहीं लाए जा सकते। उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जनसाधारण की शक्ति अर्थात् लोकशक्ति को जाग्रत करना होगा और लोकशक्ति को सत्ता की राजनीति के माध्यम से जाग्रत् नहीं किया जा सकता। सत्ता की राजनीति जीवन का सार या एकमात्र उद्देश्य नहीं है और न इसे सर्वशक्तिमान माना जा सकता है। समाज की शक्ति राज्य की शक्ति से ऊपर होती है।
इस खबर को भी देखे—