Breaking News

Weather : देश में कहीं तूफान तो कहीं बारिश की आशंका

लखनऊ। आज सोमवार को उत्तर भारत में मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक Weather मौसम साफ रहने की संभावना है। उत्तराखंड को छोड़कर शेष सभी राज्यों में धूप होने के साथ उमस भी बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जाने कहाँ, कैसा रहेगा Weather का हाल

वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा व अंडमान-निकोबार द्वीप समूहों में कहीं कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कहीं-कहीं तूफान के साथ ही बारिश होने की अाशंका जतार्इ है जिसके लिए वैज्ञानिकों ने यहाँ के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व समुद्री इलाकों में स्थितियां काफी खतरनाक हो सकती है जिसके कारण वहां के मछुवारों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज बिहार में धूप निकलने से उमस बढ़ने के आसार है। वहीं झारखंड व पश्चिम बंगाल में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तर पूर्व भारत में असम , नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मिजोरम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

इसी के साथ उत्तराखंड की बात करें तो यहाँ बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही पूरे भारत में गर्मी व उमस काफी ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज मौसम बिगड़ा रह सकता है। यहां हवाआें की गति आज काफी तेज रह सकती है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु, लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकाेबार में तूफान आने की भी आशंका है। इसके अलावा कर्नाटक व केरल समेंत इन सभी राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत के मौमस की बात की जाए तो मौसम मिला-जुला रहेगा। वहीं उड़ीसा में मौसम ख़राब देखने को मिलेगा। यहां तूफान के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आैर गोवा में बादल छाए रहेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...