Breaking News

जानें किसे राज्यसभा के लिए किया गया नॉमिनेट

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को नॉमिनेट किया है। जिनमें आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा, क्लासिकल डांसर सोनल मान सिंह, ओडिशा के वास्तुकार रघुनाथ महापात्रा और दलितों के लिए काम करते रहने वाले रामशकल के नाम शामिल हैं।

जानें कौन हैं ये हस्तियां जो हुए हैं नॉमिनेट

राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए और प्रधानमंत्री की सलाह पर इन चार लोगों को राज्यसभा के लिये मनोनीत किया है। राज्यसभा में 12 सीटें मनोनीत किए जाने के लिए होती हैं और जिन चार हस्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है वो अपने-अपने क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां हैं।

रघुनाथ महापात्र

रघुनाथ महापात्र का पारंपरिक स्थापत्य और धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी के सौदर्यीकरण कार्य में हिस्सा लिया। उनके प्रसिद्ध कार्यों में छह फुट लम्बे भगवान सूर्य की संसद के सेंट्रल हाल में स्थित प्रतिमा और पेरिस में बुद्ध मंदिर में लकड़ी से बने बुद्ध हैं।

राम सकल सिंह

उत्तर प्रदेश के राम सकल सिंह ने दलित समुदाय के कल्याण और बेहतरी के लिये काम किया है। एक किसान नेता के रूप में उन्होंने किसानों, मज़दूरों के कल्याण के लिये काम किया है। वो तीन बार सांसद रहे और उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज का प्रतिनिधित्व किया था।

सोनल मानसिंह

सोनल मान सिंह प्रसिद्ध भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्यांगना है और छह दशकों से इस क्षेत्र में योगदान दिया है. वो 6 दशकों से भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं. अभी वो इंदिरा गांधी नैशनल सेंटर फॉर आर्ट्स की ट्रस्टी और सेंट्रल अडवाइजरी बोर्ड ऑन कल्चर की सदस्य हैं।

राकेश सिन्हा

राकेश सिन्हा दिल्ली स्थित विचार समूह ‘इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन के संस्थापक और मानद निदेशक हैं। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में मोतीलाल नेहरू कॉलेज में प्रोफेसर और भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान के सदस्य हैं। वो नियमित रूप से समाचारपत्रों में लिखते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...