Breaking News

न्यू हैदराबाद में मनाया गया वट पूर्णिमा पर्व

लखनऊ। वट पूर्णिमा, (Vat Purnima) ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महाराष्ट्र (Maharashtra) में विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला महत्वपूर्ण व्रत है। यह महाराष्ट्रीयन संस्कृति (Maharashtrian culture) का अभिन्न अंग है, जहाँ सुबह से महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत (Waterless Fast) रखा जाता है। सारी महिलाएं एकत्रित होकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और अपने पति के सात जन्मों तक साथ रहने की कामना करती हैं।

इस पर्व को उत्साह से मनाने के लिए भोजन में पूरन पोली और आमरस बनाया जाता है। यह पर्व लखनऊ के न्यू हैदराबाद स्थित एक मंदिर में प्रिया पाटिल, प्राजक्ता जाधव, शीतल पाटिल और राशिका सुर्वे ने एकत्र होकर मनाया।

About reporter

Check Also

बृहद पत्रकार मिलन समारोह 18 जून को

कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, (AIJSC) जनपद इकाई कुशीनगर द्वारा 18 जून 2025 दिन ...