लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल (Gram Chaupal) का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण (Resolution of Problems) उनके गांव में ही हो रहा है। इससे सोशल सेक्टर की योजनाओं (Social Sector Schemes) के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।
उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है।केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे।
उप मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में नये मानकों के अनुरूप नये पात्र लाभार्थियों के चयन में ग्राम चौपालो की अहम् भूमिका रहेगी। इन चौपालों में सम्बन्धित ग्राम सभाओं के पात्रों के चयन/सर्वे में पारदर्शिता का विधिवत आंकलन भी हो सकेगा। ज्ञातव्य है कि नये पात्र लोगों का चयन 31 मार्च 2025 तक किया जाना था, जिसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 तक कर दी गयी है।
एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी : केशव प्रसाद मौर्य
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1335 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3069 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चौपालों मे 3326 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 5830 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में 67 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।
आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग,जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 01 लाख 36 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 90 लाख 57 हजार से अधिक ग्रामवासी मौजूद रहे और 04 लाख 97 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।