Breaking News

अगर तुरन्त चाहिए मच्छरों से छुटकारा, तो करें ये उपाय…

बारिश के मौसम के साथ-साथ मच्छरों से बीमारियों का खतरा तेज़ी से बढ़ता है। हर साल कई लोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। हालांकि, एक समय के बाद जहरीले मॉस्किटो कॉइल और रिपेलेंट भी काम करना बंद कर देते हैं।

ऐसे में आप सेहत के इन दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ चीज़ों से उपाय जो आपकी घर की रसोई में हर वक्त मौजूद होती हैं।

नींबू

नींबू का तेल और नीलगिरी का तेल बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे।

नीम

नीम जिस तरह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं ठीक वैसे ही यह मच्छरों से दूर रहने में भी काम आता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे शरीर पर लगा लें। इसका असर करीब 8 घंटे तक रहता है।

तुलसी

अगर आप अपनी खिड़की पर तुलसी का पौधा रखेंगे तो मच्छर दूर ही रहेंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।

कपूर

कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए कमरे को बंद कर दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो आपको वहां एक भी मच्छर नहीं मिलेगा।

लहसुन

लहसुन की बदबू मच्छरों के नापसंद होती है इसलिए वह इसके आसपास भी नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। थोड़ी ही देर में आपको असर दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...