Breaking News

इस देश में चोरों ने पुल ही चुरा लिया, देख कर लोगो के उड़ गये होश

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुल की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर रुस के मुरमैन्सक (MurmansK) शहर की है। तस्वीर में दिख रहा है कि चोरों ने शहर की उमबा नदी (Umba river) पर बना एक पुल के एक हिस्से को रातों-रात गायब कर दिया है। जिस कारण यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गयी है। लोग तस्वीर को देख कर चौंक रहे हैं। लोग अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर कैसे चोरों ने रातों-रात इतने बड़े पुल को गायब कर दिया।

दरअसल यह पूरा मामला रुस के मुरमैन्सक का है। यहां नदी के उपर एक मेटल का ब्रिज बना हुआ था। जिसके बीचों-बीच के हिस्से को चोरों ने गायब कर दिया है। यह पुल रुस और फिनलैंड का बॉर्डर पर है, चोरों ने इस पुल को बड़ी चालाकी से गायब किया है, पुल तो छोड़िए चोरों ने मलबे को भी नहीं छोड़ा है। जिस कारण लोग इस तस्वीर को काफी ज्यदा ध्यान दे रहे हैं।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक चोरों ने पहले पुल को नीचें गिराया होगा ,उसके बाद मलबे को पानी में खींचा गया होगा और फिर उसके टुकड़े-टुकड़े करके वह स्टील को ले गये होंगे। इस घटना की पूरी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...