Breaking News

“कौन बनेगा करोड़पति” के विशेष एपिसोड में नजर आएंगी अनाथों की मां सिंधुताई

आज ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के विशेष एपिसोड कर्मवीर में महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा आमंत्रित की गई प्रख्यात समाज सेविका और अनाथों की मां कहीं जाने वाली सिंधुताई सपकाल दो साल पहले रायबरेली पधारी थी। आचार्य महावीर प्रसाद व्दिवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की ओर से उन्हें आचार्य व्दिवेदी युग प्रेरक सम्मान समर्पित किया गया था। यह सम्मान वह लेते हुए उन्होंने अपने जीवन की संघर्ष पूर्ण कहानी मंच से सुनाई थी। उनके संघर्ष की कहानी सुनकर श्रोताओं के रोंगटे खड़े हो गए थे।
सिंधुताई का जीवन संघर्षों भरा है। 10 वर्ष की अवस्था में घर वालों ने 10 वर्ष उम्र में बड़े युवक से शादी कर दी। पढ़ाई-लिखाई में प्रेम रखने वाली सिंधु ताई को ससुराल में पति के हाथों कई बार अपने इस पढ़ाई प्रेम के लिए अपमानित भी होना पड़ा। मार भी खानी पड़ी। विद्रोही स्वभाव की सिंधुताई अपने मवेशियों के गोबर पर हक के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की आंख की किरकिरी बनी। गांव के सरपंच और वन विभाग के कर्मचारियों की करतूत से पति ने उन्हें गर्भावस्था में घर से मारकर निकालकर गाय के तबेले में फेंक दिया। गाय के तबेले में ही बच्ची को जन्म देने वाली सिंधु ताई से मायके वालों ने भी मुंह फेर लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर खाना जुटाया। अपनी और बच्ची की सुरक्षा के लिए शमशान घाट पर रातें बिताई। गाना गाकर जुटाए गए खाने को मिल बांट कर खाने की प्रवृत्ति ने सिंधुताई को अनाथ होकर भी मां बना दिया। वह सिंधुताई जिनको ससुराल और मायके दोनों ने ठुकरा दिया।
सिंधुताई के संघर्ष को रायबरेली भी दे चुकी है सम्मान-
आज उनके परिवार में दो हजार से ज्यादा सदस्य हैं। ढाई सौ से ज्यादा बहुओं और 500 से ज्यादा दामादो वाली सिंधुताई पूरी दुनिया में अनाथो की मां के रूप में सुविख्यात है। करीब 75 वर्ष की सिंधुताई को अब तक देश-विदेश में 750 से ज्यादा सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटील, रामनाथ कोविंद के हाथों भी वह सम्मानित हो चुकी है। संघर्ष और जज्बे की धनी सिंधुताई अब सम्मान और पुरस्कार की मोहताज नहीं है। सम्मान उनको पाकर खुद सम्मानित होता है। रायबरेली के लोग सौभाग्यशाली हैं कि वर्ष 2017 में अनाथों की मां सिंधुताई आचार्य महावीर प्रसाद व्दिवेदी स्मृति समारोह में पधारी थी। उन्होंने आचार्य व्दिवेदी युग पर सम्मान ग्रहण कर हम सब रायबरेली वालों का सम्मान बढ़ाया था। ऐसी सिंधुताई को हम रायबरेली के लोग एक बार फिर प्रणाम करते हैं।
रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...