66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। ये खास कार्यक्रम शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के PIB कॉन्फ्रेंस हॉल आयोजित किया गया। फीचर फिल्मों के 31 श्रेणियों में नेशनल अवॉर्ड दिए जाएंगे। 23 गैर फीचर और 31 फीचर फिल्म में पुरस्कार दिए जाएंगे। मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के लिए उत्तराखंड को अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड अंधाधुन को दिया गया है। आयुष्मान खुराना और तब्बू स्टारर इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।
बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुुन), विक्की कौशल (उरी)
बेस्ट फीचर फिल्म- हेलारू (गुजराती)
बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे (चुंबक)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह, सॉन्ग बिंते दिल… (पद्मावत)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- बिंदू मालिनी, नाथीचरामी (कन्नड़)
बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- अंधाधुन
बेस्ट डायलॉग- तारीख (बंगाली)
बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (पद्मावत)
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा (उरी)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर-
बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत (घूमर)
बेस्ट लिरिक्स : नाथीचरामी (कन्नड़)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- KGF (कन्नड़) & AWE (तेलुगू)
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- अंधाधुन
बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती
बेस्ट पजाबी फिल्म- अर्जिता
बेस्ट असमी फिल्म- बुलबुल कैन सिंग
बेस्ट मलयालम फिल्म : सुदानी फ्रॉम नाइजिरिया
बेस्ट कोंकणी फिल्म : अमोरी
बेस्ट एक्शन : केजीएफ (कन्नड़)
बेस्ट लिरिक्स : नाथीचरामी (कन्नड़)
बेस्ट गुजराती फिल्म : रेवा
बेस्ट तमिल फिल्म- बराम
बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा
बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल
बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म- अमोली
बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रूद डार्कनेस
बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म- ताला ते कुंजी
बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर
बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को