Breaking News

कुंबले सर्वश्रेष्ठ कोच की दौड़ में

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के सर्वश्रेष्ठ कोच की दौड़ में शामिल हैं। इस पुरस्कार को आरपी-एसजी ग्रुप भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की संस्था के साथ मिल कर दे रही है।
कोहली के साथ विवाद के बाद कुंबले भारतीय टीम के कोच पद से हट गये थे। इस श्रेणी में कुंबले के साथ बिशेश्वर नंदी (जिम्नास्टिक), बलवान सिंह (कबड्डी), हरेन्द्र सिंह (हाकी) और विजय देवेचा (गोल्फ) भी शामिल हैं।इस नामांकन की आज घोषणा की गयी। विजेताओं का ऐलान 11 नवंबर को मुंबई में होने वाले कार्यक्रम में किये जायेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

वानखेड़े स्टेडियम में नीता अंबानी के साथ हजारों बच्चों ने उठाया क्रिकेट मैच का लुफ्त, बढ़ाया मुंबई इंडियंस का उत्साह

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में रविवार शाम हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ ...