Breaking News

सनातन धर्म का बढता हुआ गौरव देख सपा को पीड़ा होती है- योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। मिल्कीपुर के विधानसभा स्थित माधव सर्वोदय इंटर कालेज में उपचुनाव के दौरान आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विकास की योजनाओं के दौरान सपा के विरोध को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास हो रहा है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक ने प्रयागराज महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का निरिक्षण किया

प्रयास यहां के जनप्रतिनिधियों का है, पैसा सरकार दे रही है, लेकिन पीड़ा समाजवादी पार्टी को हो रही है। जब हमने विकास की किसी योजना को बढ़ाया, सपा ने विरोध किया। हम सड़को को चौड़ा कर रहे थे, 17 सौ करोड़ से अधिक की धनराशि मुआवजे के तौर पर वितरित किया। सपा नाजायज तरीके से विरोध कर रही थी।

सनातन धर्म का बढता हुआ गौरव देख सपा को पीड़ा होती है- योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि जब हम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कर रहे थे, तब भी सपा विरोध कर रही थी। राममंदिर का शिलान्यास के साथ 500 वर्षो के बाद रामलला के विराजमान होने का सपा ने विरोध किया। अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपेर्ट के निर्माण का भी सपा ने विरोध किया था। निषादराज के नाम पर रैन बसेरे व मां शबरी के नाम पर रेस्टोरेंट का सपा ने विरोध किया था। सपा को पीड़ा हो रही है।

सपा की पीड़ा को आप समझ सकते है। सपा पार्टी के अध्यक्ष ने पिछले दो महीने के ट्वीट को देखिए, जो भी वक्तव्य दिए है। इस सदी के सबसे बड़े सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महाकुम्भ का विरोध करते हुए उनके ट्वीट आए है। 34 करोड़ लोग प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके है। देश दुनिया के श्रद्धालु आ रहे है। सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हुआ देखकर सपा को पीड़ा होती है।

Yelagiri Tourist Places: ट्रैकिंग के शौकिनों के लिए येलागिरी एक बेहतरीन और आदर्श स्थल है

जनसभा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदा देवी, झलकारी बाई व अवंती बाई के नामकरण का सपा को बताया विरोधी

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हमने तीन महिला पीएसी बटालियन का नामकरण वीरांगना उदा देवी, झलकारी बाई व आवंतीबाई के नाम पर किया तो सपा को पीड़ा हुई। देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाली तीनो वीरांगना के नाम पर बटालियन गठित होने का सपा ने विरोध किया। यह वही सपा है जो सुहेलदेव के स्मारक का विरोध करती है। इनका कहना है कि गाजी का होना चाहिए। इनको मोइद खान प्यारा है।

सनातन धर्म का बढता हुआ गौरव देख सपा को पीड़ा होती है- योगी आदित्यनाथ

कन्नौज का नवाब सिंह यादव प्यारा है। हर माफिया, दुष्चरित्र के साथ सपा है। घटना के पीछे सपा का हाथ होता है और षड़यंत्र में खड़ी हुई दिखाई देती है। उन्हें देश का गौरव बढ़ने, वाल्मीकि, रविदास, उदा देवी, झलकारी बाई, अवंतीबाई के नामकरण का विरोध करते है। जब अखिलेश मुख्यमंत्री बने थे तो इन्होंने कन्नौज मेडिकल कालेज से बाबा साहब अम्बेडकर का नाम हटाने का पाप किया था।

अयोध्या के प्रकरण को उठाया, सपा सांसद के कृत्य को बताया नौटंकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोइद खान, नवाब सिंह यादव को गले लगाने का काम सपा करती है। मैनपुरी उपचुनाव के दौरान सपा के नेता ने बेटी की हत्या की थी। अयोध्या में एक बेटी के साथ घटना हुई थी। जांच अब निचले स्तर तक जाएगी। जो नौटंकी इनका सांसद कर रहा है, उसमें भी सपा का दरिंदा शामिल जरुर होगा।

2016 व 2024 में श्रद्धालु के अयोध्या आने के बताए आंकड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या देश दुनिया के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। 2016 में यहां कुल टूरिस्ट 2 लाख 35 हजार आए थे। लेकिन 2024 में 16 करोड़ 11 लाख श्रद्धालु अयोध्या आए। इनकी कोई तुलना है। 2014 व 2017 के पहले की अयोध्या व उसके बाद की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर जनता को दिख रहा है। हेलीकाप्टर से जाते समय जनसैलाब दिखाई दे रहा था। अगर अयोध्या में चार लेन की सड़के, रेलवे लाइन डबल, रेलवे स्टेशनों का सुद्ढ़ीकरण व एयरपोर्ट का नामकरण के साथ विस्तारीकरण न होता तो क्या प्रतिदिन आने वाले इतने श्रद्धालु यहां आ पाते।

सनातन धर्म का बढता हुआ गौरव देख सपा को पीड़ा होती है- योगी आदित्यनाथ

मिल्कीपुर के उपचुनाव को बताए राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा विकास, लोकल्याण विरोधी है। इसकी दृष्टि सैफई के बाहर नहीं जाती है। परिवार वाद के साथ वोट मांगने लिए जाति का सहारा लेते है। मिल्कीपुर का उपचुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद बन गया है। एक तरफ भाजपा प्रत्याशी राष्ट्रवादी कार्यकर्ता चन्द्रभानु पासवान है, दूसरी तरफ परिवारवाद का नमूना, जिनका नाम भूमाफिया, अनैतिक व अजराक गतिविधियों में शामिल होने में आता है। वह चुनाव मैदान में है। सब सुधर सकते है लेकिन व्यक्ति की प्रवृत्ति नहीं सुधरती।

कहावत है कि कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती है। यह सुधरेंगे नहीं, क्योकि अपराध, गुंडागर्दी, बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाना इनका पेशा है। किस प्रकार इनका नारा चलता है। सपा का नारा है, खाली प्लाट हमारा है। 2017 में जब सरकार आई तो एंटी भूमाफिया टाक्स फोर्स का गठन किया।

भूमाफियों के कब्जे से भूमि खाली कराई। तब से इनकी बौखलाहट बढ़ी है। इससे इनके रोजगार व रोजी रोटी का जरिया चौपट हो गया है। इसके चौपट होने के भय से यह घड़ियाली आंसू बहाने का कार्य कर रहे है। इनके बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। यूपी के नौजवानो को पहचान का संकट खड़ा किया। यूपी के विकास को बाधित किया।

सनातन धर्म का बढता हुआ गौरव देख सपा को पीड़ा होती है- योगी आदित्यनाथ

जनसभा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश चन्द्र यादव, मनोहर लाल कोरी, दयाशंकर मिश्र दयालु, सतीश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा धर्मेन्द्र सिंह, एमएलसी अवनीश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, रामू प्रियदर्शी, बाबा गोरखनाथ, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक धर्मराज निषाद, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

अयोध्या। 3 वर्ष में उत्तर प्रदेश ने दो बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया ...