Breaking News

केन्द्र सरकार का ऐतिहासक निर्णय लाएगा कश्मीरियों के लिए नया सवेरा : डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने संसद में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने के सम्बन्ध में पेश संकल्प को एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वहां के लोगों के लिए नया सवेरा लेकर आया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कश्मीर को सही मायने में भारत के साथ जोड़ने का काम किया है। यह देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने की पहल है। उन्होंने कहा कि आज उत्सव मनाने का दिन है। देश में अब सभी राज्य समान होंगे।

उप मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने व लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाकर जम्मू कश्मीर से अलग करने के निर्णय को राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया है। डॉ. शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को इस मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति वाले निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब यह संकल्प पेश कर रहे थे तब वे सरदार पटेल की प्रतिमूर्ति लग रहे थे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि केन्द्र के निर्णय के बाद देश में समान कानून लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके साथ ही 35ए का प्राविधान भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज इतिहास बनाने का काम किया है। यह कदम वहां की गरीब जनता, कमजोरों व महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगा। यह निर्णय वहां के लोगों को आतंकवाद के दंश से भी मुक्ति दिलाएगा। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को तथा जनभावनाओं को सरकार ने सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है का संकल्प अब पूरा हो रहा है। अब एक राष्ट्र एक ध्वज की अवधारणा भी पूरी हो सकेगी। देश के अन्य भाग के लोग अब जम्मू काश्मीर में  अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 370 के नाम पर राजनीति की रोटी सेंकने वालों के गले के नीचे केन्द्र का यह निर्णय नहीं उतर रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

गृहकर वसूली में तीन गुना वृद्धि, नगर निगम ने छूट योजना मई तक बढ़ाई

लखनऊ। नगर निगम (Municipal Corporation) ने गृहकरदाताओं को राहत (Relief To House Tax Payers) देते ...