Breaking News

‘महाराष्ट्र चुनाव में BJP की जीत के बाद मराठियों पर बढ़े हमले’, संजय राउत का बड़ा आरोप

मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक बड़ा चौंकाने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद मराठी बोलने वाले लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं, यह भी आरोप लगाया कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा, जिससे मराठी लोगों को मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों से बाहर निकाल दिया जाए।

‘कन्नड नहीं बोल पाते तो दिल्ली आ जाइए’, सीईओ के अजीबोगरीब जॉब ऑफर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

'महाराष्ट्र चुनाव में BJP की जीत के बाद मराठियों पर बढ़े हमले', संजय राउत का बड़ा आरोप

कल्याण में हुई घटना का किया जिक्र

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने थाने जिले के कल्याण में एक घटना का उदाहरण दिया, जहां गैर-मराठी बोलने वाले लोगों ने एक मराठी परिवार पर हमला किया। उन्होंने मुंबई नौका हादसे को लेकर महाराष्ट्र सरकार को अशुभ बताया। साथ ही आरोप लगाया कि राज्य में डकैती और हत्याओं के मामले बढ़ रहे हैं।

शिवसेना को तोड़कर किया कमजोर

उन्होंने कहा कि मराठियों पर हमले की साजिश रची जा रही है। कल्याण इसकी शुरुआत थी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने शिवसेना को तोड़कर उसे कमजोर किया है ताकि स्थानीय लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जाए और मुंबई तथा इसके आसपास के इलाकों को मराठी भाषी बिल्डरों और व्यापारियों को दे दिया जाए।

उन्होंने आगे कहा, ‘राज्य विधानसभा चुनाव के बाद मराठी मानुष पर हमले बढ़े हैं। मराठी मानुष को मुंबई से बाहर भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मराठी मानुष ठाणे और कल्याण में न रहें।’

सिर्फ सत्ता के लिए बेताब

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को शिवसेना बताते हैं और सरकार में हैं, वे कल्याण की घटना पर ध्यान नहीं दे रहे और सिर्फ सत्ता के लिए बेताब हैं। भाजपा का रुख मराठी मानुष को खत्म करने का है।

About News Desk (P)

Check Also

नगर निगम का अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त रुख, तीन जोनों में चला प्रभावी अभियान

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) द्वारा शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से ...