Breaking News

विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर नवयुग कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव की कार्य योजना के अंतर्गत विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर आज 15 अक्टूबर को नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एन सी सी विंग द्वारा एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता एवं संक्रामक रोगों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से हैंड वॉश के महत्व को दर्शाया गया कि सही तरीके से हाथों की सफाई की जाए तो हम विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बच सकते हैं।

हाथों के जरिए ही संक्रमण और बैक्टीरिया आसानी से शरीर में चले जाते हैं और बीमारियां पैदा करते हैं। सर्दी, जुकाम, श्वसन तंत्र के संक्रमण, पेट के रोग आदि सही प्रकार से हाथ न होने धोने के कारण हो सकते हैं।

इसलिए हमेशा खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद, तथा शौच के पश्चात हाथ अवश्य धोने चाहिए, जिससे कई घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। प्राचार्या प्रोफ़ेसर मंजुला उपाध्याय ने कैडेट्स द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में उन का उत्साहवर्धन किया। अभियान में 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी के सूबेदार बिमल क्षेत्रीय तथा नायक रोहित भी शामिल रहे।

कैडेट प्रिया यादव ने हाथ धोने के सही तरीके का डेमोंसट्रेशन भी किया। तनु सारस्वत,सौम्या भंडारी और नंदिनी सिंह ने संवाद के माध्यम से सभी को जागरूक किया कि हाथ धोना हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

आज के अभियान में कैडेट सगलगुन कौर, वसुंधरा गंगवार, नंदिनी सिंह, प्रिया यादव, पंखुड़ी, आंचल, अर्पिता, हरशीन कौर, दीपाली तिवारी, रिया कश्यप, वर्षा यादव, जया दुबे, विदुषी शुक्ला, अंजली राय समेत लगभग 140 से अधिक संख्या में कैडेट्स ने सहभागिता की।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कुलपति ने की पुनः समीक्षा बैठक

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय (VC Professor Alok Kumar Rai) ने ...