Breaking News

गंगा तट पर बटुकों ने किया विशेष अनुष्ठान: सैनिकों की सुरक्षा के लिए रुद्राभिषेक और शत्रु विनाश हेतु शत्रु नाशन सूक्त का पाठ किया गया

बलिया के रामगढ़ गंगापुर स्थित गंगा तट पर एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महर्षि वैदिक गुरुकुलम के बटुकों ने भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए पूजन-अर्चन किया।

बरेली में न्यायालय के आदेश पर निगम ने सिविल लाइन की 10 दुकानों से अवैध कब्जा हटाया

आचार्य पंडित मोहित पाठक के नेतृत्व में बटुकों ने भारत-पाक तनाव के बीच सैनिकों की रक्षा के लिए रुद्राभिषेक किया। साथ ही शत्रुओं के नाश के लिए शत्रु नाशन सूक्त का पाठ कर हवन भी संपन्न किया। कार्यक्रम के दौरान गंगा तट ‘धर्म की जय हो, विधर्मियों का नाश हो’ के जयकारों से गूंज उठा।

आचार्य मोहित पाठक ने बताया कि शत्रु नाशन सूक्त के पाठ से शत्रुओं का विनाश होता है। उन्होंने रामायण और महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि विधर्मियों के विनाश के लिए भगवान ने कई बार अवतार लिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही पाकिस्तान को उसकी करतूतों का उचित जवाब मिलेगा। बटुकों ने देश की रक्षा के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने की तत्परता भी दिखाई।

About reporter

Check Also

कुलपति बनी रहेंगी प्रो. नईमा खातून, हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को किया खारिज, नियुक्ति को ठहराया वैध

अलीगढ़:  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एएमयू की पहली महिला कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून की नियुक्ति ...