Breaking News

यूपी : मिशन-2024 की तैयारी में जुटी भाजपा, 27 या 28 फरवरी को होगा…

 मिशन-2024 की तैयारी में जुटी भाजपा में सांगठनिक बदलाव की कवायद बहुत तेज हो गई है। शुक्रवार को इसे लेकर दिनभर मशक्कत चली। देर शाम मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भी मंथन हुआ।

मिशन-2024 की तैयारी में जुटा भगवा दल संगठन और सरकार के सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटा है। पार्टी में प्रदेश से लेकर जिला और बूथ स्तर तक बदलाव होने हैं। हालांकि इन्हें आंशिक बदलाव ही बताया जा रहा है। जहां तक प्रदेश टीम का सवाल है तो भूपेंद्र चौधरी की मौजूदा करीब 40 सदस्यीय टीम में 12-14 बदलाव हो सकते हैं। उधर, बदलावों को लेकर पार्टी में सुबह से शाम तक अलग-अलग स्तर पर कवायद चली। सुबह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

उसके बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन के बीच बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक मंथन चला। इसमें प्रदेश टीम के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों और मोर्चों में होने वाले बदलावों पर भी चर्चा की गई। उसके बाद शाम को मुख्यमंत्री आवास पर कोर कमेटी की बैठक में भी नामों को लेकर चर्चा होने की खबर है। इसके अलावा चालू विधानसभा सत्र में पार्टी की रणनीति से जुड़े विषयों पर भी मंथन हुआ।

प्रदेश टीम के लिए नामों का पैनल दिल्ली भेज दिया गया है। हालांकि बदलाव को अंतिम रूप प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से चर्चा के बाद ही दिया जाएगा। इन दोनों नेताओं को रविवार शाम तक दिल्ली बुलाए जाने की संभावना है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

About News Room lko

Check Also

अंदर निकली छिपकली, मिठाई की दुकान पर हंगामा, एफडीए की टीम पहुंची, जांच में जुटी

हाथरस: हाथरस में मिठाई की दुकान पर उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब वहां ...