Breaking News

लोकतंत्र और लोककल्याण में भाजपा का विश्वास- योगी

लखनऊ में महापौर प्रत्य़ाशी सुषमा खरकवाल के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वाेच्च पद पर जा सकता है। महापौर पद पर सामान्य कार्यकर्ता को टिकट देना, यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकतंत्र के प्रति आस्था को व्यक्त करने का माध्यम है।

योगी आदित्यनाथ 

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस बन चुका है। गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान पथ के रूप में नया रिंग रोड दे दिया है, जिसका युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। लखनऊ में फ्लाईओवर-ग्रीन कोरिडोर बन रहे हैं।

👉दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी 5 दिनों तक बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था का परिणाम है कि राजधानी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे एक करोड़ से अधिक नौजवानों को नौकरी मिलेगी।

About Samar Saleel

Check Also

डॉक्टर नहीं लिख रहे दवाएं…हाथरस में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र, नौ हुए बंद…

हाथरस:  मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें इसके लिए जनऔषधि केंद्र खोले गए थे। हाथरस ...