Breaking News

सहार में नन्ही पहल संस्था के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

औरैया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन जनपद के कस्बा सहार में बुधवार को नन्ही पहल संस्था के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बच्चों ने वन्दे मातरम व भारत माता के जमकर जयकारे लगाये।

तिरंगा यात्रा संस्था द्वारा संचालित एकेडमी से शुरू होकर कस्बा सहार के मुख्य बाजार होते हुये पुलिस चौकी, ब्लाक कार्यालय से होकर निकाली गयी।इस दौरान नन्ही पहल संस्थान के बच्चे हाथों मे तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते श रहे। पुलिस चौकी सहार पर चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज व सिपाहियों ने बच्चों की हौसला अफजाई की।

संस्था के संस्थापक आरिफ खान ने चौकी इंचार्ज व समस्त पुलिस टीम का आभार प्रकट किया। संस्थान द्वारा आयोजित इस रैली में एकेडमी इंचार्ज सुहावनी कुशवाहा, अमित भदौरिया, आसिफ, देवान्शू श्रीवास्तव, सौरभ यादव, अध्यापिका दीपा, रेनू, अमित कुमार, शिवम पाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

स्टेडियम निर्माण से विवि मे खेलकूद की गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: क्रीड़ा सचिव

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) के ...