Breaking News

शुक्रवार को भी बाजार का फूला दम; सेंसेक्स 454 अंक टूटा, निफ्टी 22 हजार के करीब पहुंचा

चालू हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली करने वालों का जोर दिखा। शुक्रवार को सेंसेक्स 453.85 (0.62%) अंकों की गिरावट के साथ 72,643.43 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 123.31 (0.56%) अंक टूटकर 22,023.35 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान अपोलो टायर्स और बायोकॉन में छह-छह प्रतिशत दर्ज की गई। इस हफ्ते प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अक्तूबर 2023 के बाद यह बाजार के लिहाज से सबसे खराब हफ्ता रहा है।वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक में सबसे अधिक बिकवाली दिखी। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंडसइंड बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि शंघाई हरे निशान पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान पर बंद हुए। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शेयर बाजार से 1,356.29 करोड़ रुपये निकाले। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.51 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.25 प्रतिशत चढ़ा।

About News Desk (P)

Check Also

शुरुआती झटकों के बाद बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 486 अंक चढ़ा, निफ्टी 22550 के पार

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती झटकों के बाजवूद दमदार क्लोजिंग हुई। लगातार पांचवें ...