Breaking News

मकर संक्रांति पर्व पर गोविंद नगर विधायक ने बांटी खिचड़ी

कानपुर नगर। मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए गोविंद नगर विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने आज अपने क्षेत्र में खिचड़ी लोगों को वितरित की। विधायक मैथानी ने कहा यह पर्व हमारे देश की समृद्धि विकास सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

मकर संक्रांति पर्व समूचे भारत में खिचड़ी के नाम से सरल शब्दों में जाना जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति पर्व सूर्य देव की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का घोतक है।

प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतना और कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि करता है। इसलिए संपूर्ण भारतवर्ष में इस शुभ अवसर पर लोग अनेक रूपों मैं सूर्य देव की पूजा अर्चना एवं उपासना कर पवित्र नदियों में स्नान करके इस पर्व पर दान पुण्य करते हैं। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर किए गए दान का बहुत ही महत्व है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनों के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त किए स्टार प्रचारक, राजस्थान व एमपी के सीएम भी करेंगे प्रचार

यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में आठ सीटों पर मतदान होगा जिसके ...