अभियान से पहले पायल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी।
हाथरस की रहने वाली यूपीएससी एस्पिरेंट पायल सिंह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी फांसिपन (3,143 मीटर) और लाओस की सबसे ऊंची चोटी फू बिहिया (2,819 मीटर) को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
इस टीम ने 20वीं बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता, 5-1 से शानदार अंदाज में मैच अपने नाम किया
पायल 22 अप्रैल 2025 को वियतनाम के लिए रवाना हुईं। फांसिपन पर्वत को ‘रूफ ऑफ इंडोचाइना’ भी कहा जाता है। पायल को बचपन से ही साहसिक गतिविधियों का शौक रहा है। उन्होंने 2022 और 2023 में उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से एडवेंचर कोर्स पूरा किया है।
यूपीएससी एस्पिरेंट पायल सिंह।
लाओस की चोटी पर चढ़ाई के लिए डॉ. अल्का शर्मा ने आइरेनिक ग्रुप के माध्यम से पायल को स्पॉन्सर किया। अभियान से पहले पायल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
माउंट एवरेस्ट फतह करना है अगला लक्ष्य
एक किसान की बेटी पायल ने बताया कि उन्हें यहां तक पहुंचने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके पिता अनिल कुमार किसान हैं। पायल का अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट को फतह करना है। वह अपने इस सफर को जारी रखते हुए देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।