Breaking News

हिन्दू महासभा: यूपी कार्यकारिणी में छह अन्य लोग शामिल

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने आज प्रदेष कार्यकारिणी में छह और लोगों को शामिल कर लिया है। वहीं जौनपुर जिलाध्यक्ष का भी मनोनयन किया गया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेष कार्यकारिणी में शामिल किये गये श्रीराम तिवारी को उपाध्यक्ष, चन्द्रशेखर पाण्डेय को प्रचार मंत्री, श्रवण कुमार मिश्रा को वरिष्ठ प्रदेश मंत्री, आलोक तिवारी को मंत्री तथा सुश्री प्रीति मिश्रा, श्रीमती वर्षा कपूर और श्रीमती सरिता तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में षामिल किया गया है।

इसके अलावा जौनपुर का जिलाध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्याय को बनाया गया है। नये पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने सभी को बधायी और षुभकामनायें देते हुये भरोसा जताया है कि पार्टी तेजी के साथ और मजबूत होगी। वहीं मनोनीत पदाधिकारियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी पर भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी सषक्त रूप से राज्य में उभर कर सामने आयेगी। पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा के दौरान प्रदेश प्रभारी शिवपूजन दीक्षित, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ दुबे, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं कार्यालय मंत्री सुनील कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष लखनऊ बृजेश शुक्ला सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...