Breaking News

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पुरुषोत्तम तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग रालोद में शामिल हुए

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे (National General Secretary Anil Dubey) ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी रहे पुरुषोत्तम तिवारी एडवोकेट (Former Lok Sabha Candidate Purushottam Tiwari) के नेतृत्व में आए सैकड़ों समर्थकों को रालोद की सदस्यता ग्रहण (Take Membership of RLD) करायी। सदस्यता ग्रहण करने वालों को संबोधित करते हुए उपरान्त श्री दुबे ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह की नीतियों और कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए कहा कि रालोद में सभी वर्गो का सम्मान है।

अनिल दुबे ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पूर्वांचल एवं मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड में मजबूत बनाना चाहते है। उसी श्रृंखला में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेशनाथ मिश्रा मिश्रा, आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, चंद्रकांत अवस्थी, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पीके पाठक, अयोध्या के महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महंत क्षेत्रीय महासचिव राजेश तिवारी कानपुर महानगर अध्यक्ष मो उस्मान मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजित सिंह की विचारधारा-रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर लाठी और पत्थरों से जानलेवा हमला, नायब तहसीलदार घायल

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कन्दर्प दीक्षित, एडवोकेट राकेश कुमार दूबे, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुवीन त्रिवेदी, पंकज, गोपाल दुबे, संदेश यादव, कम्वेन्द्र सिंह भदौरिया, गौरव चतुर्वेदी, पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, शरद गुप्ता, षिवम शुक्ला, चन्द्रमोहन राजपूत, रोहित यादव मौजूद रहे।

About reporter

Check Also

शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे पर कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में मतभेद: एक संगठन ने एसपी ऑफिस का घेराव किया, जबकि दूसरे ने पुलिस का किया सम्मान 

  शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर व्यापारी संगठनों में मतभेद ...