Breaking News

गर्लफ्रेंड विटोरिया के साथ तैर रहे थे लियोनार्डो, जेलीफिश ने मार दिया डंक

पिछली बार ‘किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून’ फिल्म में नजर आए अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेट्टी के साथ खूब दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में, दोनों को सर्डिनिया में एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया, जहां लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ एक अप्रिय घटना भी हो गई।

पीपल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनार्डो और उनकी प्रेमिका विटोरिया सेरेट्टी भूमध्य सागर में तैराकी कर रहे थे। उसी दौरान एक जेलीफिश ने लियोनार्डो को उनकी दाहिनी जांघ के पीछे डंक मार दिया। अपने प्रेमी को घाव से जूझता देखकर विटोरिया उनकी मदद के लिए आगे आईं। इस दौरान उनकी नाव पर मौजूद एक क्रू सदस्य ने भी उनकी मदद की थी।

लियोनार्डो और विटोरिया इन दिनों इटली में छुट्टियां मना रहे हैं और इसका जमकर आनंद ले रहे हैं। विटोरिया की उम्र 26 साल है और वो एक मॉडल है। दोनों के प्रेम प्रसंग की बातें उस वक्त से चल रही है, जब उन्हें स्पेन के इबीसा में एक नाइट क्लब में रोमांस करते हुए देखा गया था। उस दिन से लेकर आज तक दोनों को कई दफा एक साथ देखा जा चुका है। रिपोर्ट की मानें तो इटली में वे दोनों अकेले नहीं है, बल्कि टोबे मागुइरे भी वहां मौजूद हैं, जो लियोनार्डो के साथ ‘द ग्रेट गैट्सबी’ फिल्म में काम कर चुके हैं।

विटोरिया ने साल 2020 में मैटेओ मिलेरी से शादी की थी। दोनों का रिश्ता तीन साल तक चला था और 2023 में दोनों अलग हो गए थे। मैटेओ मिलेरी इटैलियन डीजे हैं। वहीं, विटोरिया के साथ आने से पहले लियोनार्डो, कैमिला मोरोन को डेट कर रहे थे। यह सिलसिला चार साल तक चला था। लियोनार्डो का गिगी हदीद के साथ भी नाम जुड़ चुका है।

About News Desk (P)

Check Also

अमेरिका में रिलीज से पहले ‘देवरा’ का जलवा, जूनियर एनटीआर की फिल्म ने अब बना डाला यह खास रिकॉर्ड

जूनियर एनटीआर (Jr NTR’s) की गिनती तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में होती ...