Breaking News

जनता की आंखों में धूल झोंकने के 4.5 वर्ष : लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने भाजपा सरकार के 4.5 वर्ष पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। उन्हें फसल का न तो ड्योढ़ा मूल्य मिला और नहीं एमएसपी पर धान बिका।

आय दोगुनी की बातें अब नहीं की जातीं। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। रोटी-रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी जेल में हैं तो अपराध क्यों हो रहे है? जेल से अपराधी गतिविधियों का संचालन कैसे हो रहा है? भाजपा ने समाज में नफरत फैलाकर सामाजिक तनाव पैदा किया है।

प्रदेश में रोजगार के झूठे आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। प्रदेश में कई निवेशक सम्मेलनों के बावजूद सरकार बताए कितना निवेश आया? कौन सा नया उद्योग लगा? किस बैंक में किस उद्यमी को कर्ज मिला? लघु मध्यम उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं। स्मार्टसिटी बन रही है तो प्रदूषण क्यों बढ़ता जा रहा है?

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: जोन 4 और जोन 6 के पार्षदों संग बैठक, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...