Breaking News

ट्रेंडी हेयरस्टाइल के साथ सहेली की शादी में बिखेरें जलवा, देखकर लोग करेंगे तारीफ

जिस तरह से शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है, ठीक उसी तरह से दुल्हन की सहेलियां भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। दुल्हन के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी सहेलियां भी खूब मेहनत करती हैं। ऐसे में शादी के दिन सबकी नजर दुल्हन की खास सहेलियों पर भी होती है।

पाखी हेगड़े और पृथ्वी तिवारी का गाना “करेजवा में गोली मारे” बना सेंसेशन, 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार

ट्रेंडी हेयरस्टाइल के साथ सहेली की शादी में बिखेरें जलवा, देखकर लोग करेंगे तारीफ

यदि आपकी सहेली की भी शादी होने वाली है, तो आपने भी अपनी खरीदारी पूरी कर ही ली होगी। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी सहेली की शादी में बना सकती हैं। ये हेयर स्टाइल बनाना भी आसान है और उसे कैरी करने के बाद आपका लुक सबसे प्यारा दिखेगा।

बनाएं मेसी चोटी

बहुत सी लड़कियों को खुले बाल रखना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप इस तरह से मेसी चोटी भी बना सकती हैं। चोटी बनाकर चाहें तो उसमें एक्सेसरीज लगाएं। इसके अलावा आप अपनी चोटी बनाने के बाद दो जुल्फें आगे की साइड अवश्य निकालें, जो आपके चेहरे पर आएं।

गजरे से साथ स्लीक बन

सिल्क की साड़ी पहन रहीं तो बालों में स्लीक बन बनाएं। स्लीक बन के साथ लुक काफी अच्छा लगता है। स्लीक बन के ऊपर जब आप मोगरे के फूलों का गजरा लगाएंगी, तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। इस तरह के लुक शादी-विवाह में कमाल के लगते हैं। ध्यान रखें कि गजरा हमेशा स्लीक बन पर ही जचता है।

पफ के साथ बालों को रखें खुला

यदि आपको मांगटीका लगाना है तो बालों में बीच की मांग निकालकर उसे अटैच करें। इसके साथ नीचे की साइड के बालों को आप चाहें को कर्ल कर सकती हैं। कर्ल किए हुए बाल ज्यादा घने लगते हैं और ये लुक को और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।

About News Desk (P)

Check Also

लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई- अतिक्रमण से मुक्त कराई बेशकीमती सरकारी ज़मीन

लखनऊ। लखनऊ मंडल की मंडलायुक्त और नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Corporation ...