Breaking News

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये थ्रोबैक वीडियो, अर्जुन के साथ पेरिस म जब किया था ये काम…

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा मुंबई की बारिश को इंजॉय कर रही हैं और रोमांटिक माहौल की बातें कर रही हैं।गौरतलब है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पेरिस ट्रिप की झलक साझा की है।मुंबई में तेज बारिश हो रही है। इस बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है, ट्रेन थम गई हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा बरसात के इस रोमांटिक सीजन में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों को याद कर रही हैं।

 मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ पेरिस का अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है।इसके साथ ही डीवा ने शानदार कैप्शन लिखा है। वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है, ‘मौसम बहुत रोमांटिक है। थ्रोबैक तो बनता है।’ मलाइका ने जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें एयरपोर्ट से लेकर ट्रैवल की कई और खूबसूरत झलकियां हैं।

About News Room lko

Check Also

विश्व संगीत दिवस विशेष:श्रेया घोषाल विभिन्न भाषाओं में 5 राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ भारत की नंबर 1 गायिका

मुंबई। विश्व संगीत दिवस (World Music Day) पर, जब पूरी दुनिया संगीत की सार्वभौमिक भाषा ...