Breaking News

भारतीय किसान मंच की नई कार्यकारिणी का गठन

लखनऊ। भारतीय किसान मंच के प्रदेश स्तरीय संगठन में गुरुवार को कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार राज के द्वारा नए पदाधिकारी मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उत्कर्ष श्रीवास्तव को युवा प्रदेश महासचिव, मो.इमरान को युवा प्रदेश संगठन सचिव, संदीप कुमार भारती और डॉ.पंकज कुमार पांडेय को प्रदेश सचिव, रमेश पांडेय को प्रदेश मंत्री व डॉ. रामप्रवेश प्रसाद को पूर्वांचल प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही लखनऊ जनपद के भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें लखनऊ जनपद में सौरभ यादव को जिला प्रधान महासचिव, परमजीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष, रोमांचक त्रिपाठी को जिला महासचिव, संदीप कुमार को जिला सचिव व रितेश यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नए पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद कहा कि संगठन में बीते कुछ दिनों से कई नए पदाधिकारी जुड़े हैं। जिससे निश्चित रूप से इनके नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...