Breaking News

होटल रेस्टोरेंट मालिकों के उत्पीड़न को लेकर शिवपाल सिंह यादव से मिलेंगे भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी के पदाधिकारी

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा के प्रदेश के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया की अभी दो दिन पूर्व राजधानी लखनऊ में होटल लेवाना में भीषण अग्निकांड हुए था जिसमें चार लोगों की जान चली गई। संगठन उन मृतक परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है और उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

होटल लेवाना अग्निकान्ड की वजह से होटल मालिक के बेटो और उनके मैनेजर को जेल भेज दिया गया, जबकि उक्त अग्नि कान्ड एक हादसा है और वह कभी भी किसी के भी साथ घटना हो सकती है। इससे पहले भी अग्निकान्ड के बहुत बड़े बड़े हादसा हुए है। लेकिन किसी को भी जेल नही भेजा गया।

इस अग्निकान्ड की वजह से पूरे शहर के व्यापारी समाज में काफी भय का वातावरण है। होटल रेस्टोरेंट मालिक काफी भयभीत है की कब क्या हो जाय कुछ पता नही है। इस सब विषयों को लेकर कल 8 सितम्बर को प्रातः 10:30 मिनट पर शिवपाल सिंह यादव से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी का एक प्रतिनिधिमंडल अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता, हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व भेट मुलाकात करेगा और उनके इस संकट के समय में मदद करने के लिए अनुरोध करेगा। उक्त जानकारी भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी के प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी ताज खान ने दी।

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...