Breaking News

तीन दिन में भाजपा से जुड़े एक करोड़ सदस्य; पार्टी बोली- यह तो बस शुरुआत है…

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को सदस्यता अभियान 2024 के तहत तीन दिन में एक करोड़ सदस्यों का पंजीकरण पूरा कर लिया है। पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक करोड़ और गिनती जारी है, यह तो बस शुरुआत है…। पोस्ट के जरिए बताया गया कि हम एक अविश्वसनीय मील के पत्थर तक पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी यह शुरुआत है। दरअसल, 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर भाजपा के 2024 सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।

यूपी के इस जिले में कुत्ते हुए खूंखार.. तीन माह में चार हजार लोग बने शिकार, इनमें से 1500 बच्चे

तीन दिन में भाजपा से जुड़े एक करोड़ सदस्य; पार्टी बोली- यह तो बस शुरुआत है...

इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भाजपा सदस्यता प्रमाण-पत्र सौंपा। इससे पहले भाजपा प्रमुख ने पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के साथ गुरुवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भाजपा सदस्यता प्रमाण-पत्र सौंपा था।

हर छह साल में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाती है

इससे पहले नड्डा ने सोमवार को राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे केंद्रीय मंत्रियों सहित अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताजा सदस्यता अभियान के तहत सबसे पहला सदस्य बनाया था। पार्टी अपने मौजूदा सदस्यों की सदस्यता को नवीनीकृत करने और अपने संविधान के अनुरूप हर छह साल में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाती है।

लालकृष्ण आडवाणी पर नड्डा ने क्या कहा?

नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे आदर्श लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान’ के तहत नई दिल्ली में उनके आवास पर सदस्यता नवीनीकरण की एक प्रति दी।’ उन्होंने कहा कि ‘संगठन के प्रति आपका अटूट समर्पण सराहनीय है और यह हमें हमेशा प्रेरित करता है।

About News Desk (P)

Check Also

शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

ज्यूरी :  शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की बधाल पंचायत के नजदीक शिकारी नाला में ...